कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पैरामिलिट्री फोर्स एसएसबी के साथ मिलकर कोतवाली नगर क्षेत्र का फलेग मार्च किया। – Swastik Mail

कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पैरामिलिट्री फोर्स एसएसबी के साथ मिलकर कोतवाली नगर क्षेत्र का फलेग मार्च किया।

कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पैरामिलिट्री फोर्स एसएसबी के साथ मिलकर कोतवाली नगर क्षेत्र का फलेग मार्च किया।

(आम जन से चुनावों में निर्भीक व निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई)

उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार, 08 अप्रैल 2024

आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा लोक सभा निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराए जाने के सम्बन्ध मे सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।

जिसके अनुपालन में सुरक्षा एंव शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत आम जनता मे सुरक्षा एवं विश्वास बनाये रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 08-04-24 को कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पैरामिलिट्री फोर्स एसएसबी के साथ मिलकर कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत घंटाघर, ओमकार रोड, चुख्खू वाला, इंदिरा नगर कॉलोनी, टैगोर विला, चकराता रोड तथा सहारनपुर चौक, काँवली रोड, इंद्रेस नगर, ज़टिया मोहल्ला, छबीलबाग, शिवाजीमार्ग(भटरामोहल्ला), पार्करोड, गाँधीग्राम,बालमिकी बस्ती, लक्ष्मण चौक आदि मिश्रित आबादी तथा सवेंदनशील क्षेत्रों पर मार्च करते हुए अराजक तत्वों को कड़ा संदेश दिया, साथ ही आम जन से चुनावों में निर्भीक व निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई।