कुमाऊं रेजीमेंट के जवान कमल सिंह भाकुनी की सिर पर गोली लगने से मृत्यु। – Swastik Mail

कुमाऊं रेजीमेंट के जवान कमल सिंह भाकुनी की सिर पर गोली लगने से मृत्यु।

कुमाऊं रेजीमेंट के जवान कमल सिंह भाकुनी की सिर पर गोली लगने से मृत्यु।

(चार साल पहले 21 साल की उम्र में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे)

उत्तराखंड (अल्मोड़ा) बुधवार, 03 अप्रैल 2024

कुमाऊं रेजीमेंट के जवान कमल सिंह भाकुनी ने देश की सेवा मे अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, भाकुनी अपने घर से 25 दिन पहले ही वापस ड्यूटी पर गए थे | कमल वर्तमान में मणिपुर में तैनात थे। जवान के सिर पर गोली लगने से मृत्यु हई है। आज शहीद कमल सिंह भाकुनी का पार्थिक शरीर उनके घर चनौदा-बूंगा, सोमेश्वर पहुंचेगा। 24 साल के बेटे की शहादत के बाद परिवार ने सुधबुध खो दी है, गांव में कोहराम मचा है।

कमल सिंह भाकुनी चार साल पहले 21 साल की उम्र में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। शहीद कमल के पिता चंदन सिंह भाकुनी गांव में ही खेती-बाड़ी करते हैं, जबकि माता दीपा भाकुनी गृहणी हैं। उनका बड़ा भाई प्रदीप भाकुनी भी भारतीय सेना में है।

शहीद का पार्थिव शरीर आज सोमेश्वर लाया गया। जवान के शहीद होने की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है।कमल भाकुनी 16 कुमाऊं रेजीमेंट के जवान थे और आजकल मणिपुर में तैनात थे।