भारतीय जनता पार्टी ने गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत वार्ड 17 चुक्खुवाला के लाभार्थीयों को अन्न वितरण किया। – Swastik Mail

भारतीय जनता पार्टी ने गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत वार्ड 17 चुक्खुवाला के लाभार्थीयों को अन्न वितरण किया।

भारतीय जनता पार्टी ने गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत वार्ड 17 चुक्खुवाला के लाभार्थीयों को अन्न वितरण किया।

(साथ ही सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई)

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 07 मार्च 2024

आज करनपुर मण्डल के वार्ड 17  चुक्खुवाला में बीजेपी द्वारा  रवि शर्मा राशन डीलर से गरीब कल्याण योजना के लाभार्थीयों से संवाद का कार्यक्रम करते हुऐ सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। इन योजनाओं के प्रति जागरूक किया।

वहीँ गरीब कल्याण योजना का राशन का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर बीजेपी के चुक्खुवाला के पूर्व पार्षद सतीश कपूर ने कहा की बीजेपी सरकार ही केवल गरीब कल्याण की ना केवल बात करती है अपितु उनके लिये जनकल्याण कारी नीतियाँ लाकर जनता को लाभान्वित करती है। केवल फ्री राशन वितरण अपितु उनके स्वस्थ को लेकर आयुष मान योजना के अंतर्गत जनता को 5 लाख तक के फ्री इलाज की सविधा देने का कार्य बीजेपी सरकार ही कर सकती है।

समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को बीजेपी सरकार ही पूर्ण कर विकसित भारत के संकल्प को आपने मजबूत इरादों से पूरा कर सकती है। जन धन खातों को खोल कर सरकार ने गरीबों को बैंकों से जोड़ा गया है।

इस अवसर पर सौरव डोभाल, सतेंद्र भंडारी, कुलदीप सिंह ललकार, चन्दर मोहन अरोड़ा, मीना शर्मा, सुरेश शाह, लक्ष्मी पाल, कृष्ण गोपाल रूहेला, सोनू चौहान, अमित वर्मा, नितिन वर्मा, सचिन वर्मा ,मनोज धीमान, संदीप गुप्ता आदि उपस्थित रहे।