मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सार्वजनिक निगमौ,निकायौ/उपक्रमौ के कार्मिकौ को जुलाई 2023 से 4% महंगाई भत्ते को हरी झंडी दी।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सार्वजनिक निगमौ,निकायौ/उपक्रमौ के कार्मिकौ को जुलाई 2023 से 4% महंगाई भत्ते को हरी झंडी दी।
(लम्बे समय से राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ की मांग चली आ रही थी)
उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 03 मार्च 2024
लम्बे समय से राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ की मांग थी कि राज्य कार्मिकौ की सार्वजनिक निगमों निकायो उपक्रमौ के कार्मिकौ भी 4% महंगाई भत्ते को जुलाई 2023 से किया जाय।जिसके लिये शासन स्तर पर उधोग विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव वित्त ,और मुख्य सचिव से महासंघ वार्ता करने के पश्चात फाईल सचिव मुख्यमंत्री को पहुंची थी।
आज महासंघ का एक प्रतिनिधि मण्डल माननीय मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा ।जिस पर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा शीघ्र आनलाईन प्राप्त फाईल को अनुमोदन कर फाईल उधोग विभाग को भेजी जा गयी।
महासंघ के अनुरोध पर सचिव मा० मुख्यमंत्री श्री सुन्दरम, द्वारा निर्देश किये गये कि चुनाव आचार संहिता से पूर्व सार्वजनिक निगमौ निकायौ और उपक्रमौ के कार्मिकौ को महंगाई भत्ते को लागू किया जाना चाहिए।
महासंघ द्वारा मुख्यमंत्री जी समुख वन विकास निगम में अधिकारियौ की कमी,परिवहन निगम में जो मृतक आश्रित छूट गये उन् हे सेवा में लेने, व अन्य समस्त निगमौ को सातवें वेतनमान के अनुसार महंगाई भत्ता दिये जाने आदि बिन्दुओं को रखा गया।
4% मंहगाई भत्ता जारी होने पर राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ द्वारा मुख्यमंत्री जी का धन्यबाद दिया गया,।। इस आदेश से 40 हजार कार्मिकौ को 700 से 3000 रू का लाभ होगा।
प्रतिनिधि मण्डल में बी एस रावत , दिनेश गोसाईं, टी एस बिष्ट,संदीप मल्होत्रा, रमेश बिजलवाण उपस्थित रहे।