निदेशक अर्थ एवं संख्या ने बताया की उत्तराखण्ड युवा कौशल-आंकलन” सर्वेक्षण-2024 समस्त विकास खण्डों में किया जायेगा। – Swastik Mail

निदेशक अर्थ एवं संख्या ने बताया की उत्तराखण्ड युवा कौशल-आंकलन” सर्वेक्षण-2024 समस्त विकास खण्डों में किया जायेगा।

निदेशक अर्थ एवं संख्या ने बताया की उत्तराखण्ड युवा कौशल-आंकलन” सर्वेक्षण-2024 समस्त विकास खण्डों में किया जायेगा।

(जनमानस से कार्मिकों को इस कार्य में सहयोग की अपील की)

उत्तराखण्ड (देहरादून) वीरवार, 22 फरवरी 2024

निदेशक अर्थ एवं संख्या ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड राज्य के सम्मानित नागरिकों को सूचित किया जाता है कि अर्थ एवं संख्या निदेशालय द्वारा “उत्तराखण्ड युवा कौशल-आंकलन” सर्वेक्षण-2024 उत्तराखण्ड राज्य के समस्त विकास खण्डों में चयनित ग्राम पंचायतों (कुल 95) में कराया जाना सुनिश्चित हुआ है।

सम्बन्धित ग्राम पंचायतों के नागरिकों से अपील है कि उक्त सर्वेक्षण में इस विभाग के कार्मिकों को इस कार्य में सहयोग प्रदान करें।