उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट। – Swastik Mail

उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट।

उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट।

(गोलियां चली, तीन लोग घायल)

उत्तराखंड (उधम सिंह) मंगलवार, 20 फरवरी 2024

जनपद उधम सिंह नगर में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई, जिसमें देखते ही देखते गोलियां चलने लगी। गोलियों के लगने से तीन लोग घायल हो गए, वहीं फायरिंग की सूचना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जहां आनन फानन में पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बाजपुर में छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्रों के दो गुटों में पुरानी रंजिश चल रही है। पुरानी रंजिश के चलते समय-समय पर दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट की घटना सामने भी आ चुकी है, वहीं पुरानी रंजिश के चलते केलाखेड़ा थाना क्षेत्र में बोर नदी के समीप दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते मारपीट में फायरिंग शुरू हो गई। जिसमे एक पक्ष के गुरविंदर सिंह, गुरपेज सिंह और रजत भंडारी गोली लगने से घायल हो गए।

जिन्हें आसपास के लोगों की मदद से उपचार के लिए बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। दो पक्षों में हुई फायरिंग की सूचना से पुलिस में भी हड़कंप मच गया। जहां आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

इस दौरान केलाखेड़ा थानाध्यक्ष ललित मोहन रावल ने बताया कि फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई है और मामले में जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है तहरीर आने के बाद अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। फायरिंग की घटना में रजत भंडारी,गुरविंदर भट्टी, गुरपेज सिंह गोली लगने से घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया है।