जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में  यूटिलिटी व्हीकल सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। - Swastik Mail
Breaking News
अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य।मानसून अवधि में आपदा तैयारी को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने की समीक्षा।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त के साथ वार्ता की। राशन कार्डधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: जुलाई माह का खाद्यान्न 31 जुलाई तक अवश्य प्राप्त करें।

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में  यूटिलिटी व्हीकल सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा।

 जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में  यूटिलिटी व्हीकल सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा।
Spread the love

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में  यूटिलिटी व्हीकल सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा।

(एक नवजात सहित तीन लोगों की मौत, 12 घायल)

जम्मू कश्मीर (किश्तवाड़) शनिवार, 10 फरवरी 2024

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल(एसयूवी) के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिरने से एक नवजात सहित तीन लोगों की मौत हो गयी और 12 अन्य लोग घायल हो गये। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों से खचाखच भरा वाहन शुक्रवार देर शाम कोगुलाबगढ़.मचैल मार्ग पर हाकू गांव के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

उन्होंने बताया कि तीन लोग दयाकृष्ण (36), सबिता देवी (30) और 15 दिन का नवजात इस दुर्घटना में मारे गये जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गये।अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बेहतर उपचार के लिए जम्मू के सरकारी चिकित्सा कॉलेज (जीएमसी) में भर्ती कराया गया। किश्तवाड़ जिला प्रशासन ने दुर्घटना में मारे गये लोगों को जिला रेड क्रॉस कोष के अंतर्गत 50-50 हजार रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 10-10 हजार रुपये की तत्काल अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

Related post

error: Content is protected !!