आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी को प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया। – Swastik Mail

आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी को प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया।

आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी को प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया।

(राज्य गठन के बाद उत्तराखंड को पहली महिला मुख्य सचिव है)

उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार, 31 जनवरी 2024

आज आईएएस राधा रतूड़ी को प्रदेश का नया मुख्य सचिव बना दिया है। इसी के साथ राज्य गठन के बाद उत्तराखंड को पहली महिला मुख्य सचिव भी मिल गई है। इससे पूर्व उत्तराखंड प्रदेश में ही देश की पहली महिला डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य नियुक्त की गई थी।

राधा रतूड़ी 1988 बैच के आईएएस अधिकारी मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु का कार्यकाल आज समाप्त हो गया है। संधु को सेवानिवृत्ति के बाद छह महीने का एक्सटेंशन दिया गया था, जो पूर्ण हो गया।