Breaking News

कुटुंब परिवार के पदाधिकारीयों वा सदस्यों ने सादगी से मनाया गणतंत्र दिवस।

 कुटुंब परिवार के पदाधिकारीयों वा सदस्यों ने सादगी से मनाया गणतंत्र दिवस।
Spread the love

कुटुंब परिवार के पदाधिकारीयों वा सदस्यों ने सादगी से मनाया गणतंत्र दिवस।

(पटेल पार्क घंटाघर में मोमबत्ती जला कर देश की एकता अखंडता व सविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली) 

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 26 जनवरी 2024

आज गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर में कुटुंब परिवार के पदाधिकारी वा सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण गोपाल रोहिला जी के नेतृत्व में घन्टाघर के समीप पटेल पार्क पर एकत्रित हुए।

सभी ने गणतंत्र दिवस की एक दूसरे को बधाई दी वा पटेल पार्क घंटाघर में मोमबत्ती जला कर ईश्वर को साक्षी मान कर देश की एकता अखंडता व सविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली वा देश को पुनः विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया।

कुटुंब परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण गोपाल रुहिला ने सभी को गणतंत्र ता दिवस की शुभकामनायें देते हुऐ राष्ट्र के प्रति आपनी जिम्मेदारी निभा कर हम राष्ट्र के विकास के प्रति समर्पित भाव से कार्य कर राष्ट्र के विकास की आधार शिला रख सकते है। हम एकता के संकल्प से देश के विकास कार्यों को आगे बड़ा सकते है।

भारतीय सविधान की यह विशेषता है की सब को एक सम्मान अधिकार प्राप्त है।

वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राहुल लारा ने कहा की हमें गर्व होना चाहिए  की भारतीय सविधान ने सब को एक सम्मान अधिकार व एक सम्मान शक्ति दी है।

राष्ट्रीय संगठन मंत्री राकेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कुटुंब परिवार के सभी पदाधिकारी और सदस्य संगठन के प्रति पूरी समर्पण वा निष्ठा से कार्य करेंगे। हमारे समाज में कन्या भ्रूण हत्या न हो इस विषय पर सभी मिलकर समाज में जागरूकता अभियान चलाएंगे।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश कुमार भट्ट ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम अपने कुटुंब परिवार के माध्यम से समाज में फैली कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को दूर करने का कार्य करेंगे।

प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह ललकार ने मोमबत्ती जलाकर सभी को शपथ दिलाई की देश की एकता अखंडता व सविधान के प्रति निष्ठा रखते हुए  देश को पुनः विश्व गुरु बनायेंगे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री अमित वर्मा, राष्ट्रीय सचिव राहुल सोनकर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री राकेश शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश कुमार भट्ट, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वेद गुप्ता, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष मनीष रोहिला, महामंत्री कुलदीप सिंह ललकार, प्रदेश सचिव एडवोकेट मनीष,संगठन मंत्री संदीप गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चन्दर मोहन अरोड़ा ,उपाध्यक्ष विनोद ध्यानी, मनोज धीमान ,सरक्षक अरविन्द मल्होत्रा, सह प्रभारी विनोद बिष्ट, महा नगर अध्यक्ष दीपक धीमान, महामंत्री शिवम भट्ट, सचिव अजय व संगठन सचिव नरेंद्र आदि अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related post

error: Content is protected !!