गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। – Swastik Mail

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया।

(कलेक्ट्रेट देहरादून की कार्यप्रणाली को पारदर्शिता पूर्वक बनाना है::::: जिलाधिकारी)

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 26 जनवरी 2024

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों/कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम जिस भी पद और पटल पर कार्यरत हों हमारा ध्येय यही होना चाहिए कि दायित्व पूर्ण जिम्मेदारी से निर्वहन करना है। जो भी फरियादी हमारे पास आए, उसकी समस्याओं को ध्यान से सुने, उसके निस्तारण में जो भी हमारे कार्य क्षेत्र में हमारे अधिकार है, उसका बखूबी प्रयोग करते हुए निस्तारण में हर संभव प्रयास किए जाएं।

उन्होंने कहा कि जनपद देहरादून में उनके द्वारा वर्ष 2013 में उप जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, और वर्ष 2022 से जिलाधिकारी का पद संभाल रही हूॅं, इसके लिए कलेक्ट्रेट देहरादून से अलग ही लगाव है, जिसके चलते यही प्रयास रहता कि हम सभी मिलकर अच्छा कार्य करें तथा सरकार की छवि को अच्छी करते रहें। कहा कि कलेक्ट्रेट देहरादून की कार्यप्रणाली को पारदर्शिता पूर्वक बनाना है, इसके लिए सभी अधिकारी कार्मिकों की जिम्मेदारी बढ जाती है कि सौंपे गए दायित्व को समयबद्ध और पारदर्शिता के साथ करें।

इस अवसर पर मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चौधरी, सहायक निदेशक सूचना बी सी नेगी, मुख्य वैयक्तिक अधिकारी वीरेंद्र सिंह, जिला प्रोबेशन आधिकारी मीना बिष्ट, टीकाराम डबराल, राजेंद्र रावत, रमेश भट्ट, सुशील बडोनी, इन्द्रेश कोठारी सहित कलेक्ट्रेट के आधिकारी /कार्मिक सहित कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों के अधिकारी/ कर्ममचारी एवं जिला सूचना कार्यालय के कार्मिक उपस्थित रहे।