जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने गांधी पार्क में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया।
(राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले गणमान्य के आवागमन सुविधा हेतु)
उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार 23 जनवरी 2024
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने गांधी पार्क में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी 2024 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कार्यक्रम स्थल पर सभी मूलभूत सुविधाएं यथा विद्युत, पेयजल, मोबाईल टाॅयलेट आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं तथा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले गणमान्य के आवागमन एवं सीटिंग के साथ ही कार्यक्रम में लगने वाले विभिन्न स्टाॅल आदि सभी सुव्यवस्थित रखें तथा कार्यक्रम स्थल पर सफाई आदि सभी व्यवस्थाएं चाक चैबंद रखने के निर्देश दिएं 
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, अधि0 अभि0 जितेन्द्र कुमार त्रिपाटी, सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।