गुरु गोबिंद सिंह प्रकासोत्स्व पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ने गुरुद्वारा करनपुर से नगर कीर्तन निकाला। – Swastik Mail

गुरु गोबिंद सिंह प्रकासोत्स्व पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ने गुरुद्वारा करनपुर से नगर कीर्तन निकाला।

गुरु गोबिंद सिंह प्रकासोत्स्व पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ने गुरुद्वारा करनपुर से नगर कीर्तन निकाला।

(पंजाबी आर्मी बैंड सहित विभिन्न बैंड पार्टियो न गुरबाणी के शब्दों की मनमोहक प्रस्तुति दी)

उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार, 15 जनवरी 2024

आज देहरादून में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ने गुरुद्वारा करनपुर से नगर कीर्तन निकाला। श्री गुरु ग्रन्थ सहिब की पालकी फूलों की सजावट से सज धज कर उससे प्रसाद का वितरण किया गया। वही पालकी के आगे पंज प्यारे चल कर अगवाई कर रहे थे। संगत पंज पायरों के आगे झाड़ू से साफ सफाई कर वाहेगुरु वाहेगुरु का जाप कर रही थी।

विभिन्न बैंड पार्टियां गुरबाणी के शब्दों की मनमोहक प्रस्तुति दी । पंजाबी आर्मी बैंड की उपस्थिति का आकर्षण अलग ही था। गतका पार्टियो ने अपने  प्रदर्शन से लोगों को उत्तत्साहित कर दिया।

संगत द्वारा गुरबाणी की अमृतवर्षा से संगत सरोबार हो गई व वाहों वाहों गोबिंद सिंह आपे गुरु चेला व भई प्रकाश हमारा भयो पटना शहर विखें भव लयो की गुरबाणी द्वारा संगत निहाल हो गई।

इस अवसर पर राजन गुलजार सिंह, गुलयानी सेवा सिंह माथारू सतनाम सिंह, छाबरा जी, गुलशन सिंह टोनी, मंजीत सिंह, ईश्वर सिंह बिंद्रा समेत संगत उपस्थित रहे।