पुलिस अधीक्षक रेखा यादव की दिशा निर्देश पर चमोली में नशे के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाया। - Swastik Mail
Breaking News

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव की दिशा निर्देश पर चमोली में नशे के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाया।

 पुलिस अधीक्षक रेखा यादव की दिशा निर्देश पर चमोली में नशे के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाया।
Spread the love

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव की दिशा निर्देश पर चमोली में नशे के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाया।

(दो तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार)

उत्तराखंड (चमोली) बुधवार, 03 जनवरी 2024

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव की दिशा निर्देश पर चमोली में नशे की प्रवृत्ति पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने व मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी करने वालों की तलाश में सघन चैकिंग के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रान्तर्गत दो अभियुक्तों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किये गये है। जिसमें थाना पोखरी क्षेत्रांतर्गत वल्ली तिराहा पोखरी के पास से अभियुक्त सन्तोष कुमार पुत्र स्व0 हरीश चन्द्र निवासी पोखरी थाना पोखरी जनपद चमोली उम्र 48 वर्ष के कब्जे से 50 पव्वे Royal General Premum whisky मार्का अवैध अग्रेजी शराब बरामद की गयी। अभियुक्त के विरूद्ध थाना पोखरी पर मु0अ0 सं0-01/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल जसवन्त सिंह और कांस्टेबल मनोज कुमार थाना पोखरी जनपद चमोली। वहीं थाना गोविंदघाट क्षेत्रांतर्गत बद्रीनाथ तिराहे गोविंदघाट के पास मोहन सिंह पुत्र स्व0 राम सिंह निवासी ग्राम पिनोला थाना गोविंदघाट जनपद चमोली उम्र 50 वर्ष को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के विरूद्ध थाना गोविंद घाट पर । मु0अ0सं0-01/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत क किया गया है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल आशा लाल और हेड कांस्टेबल विजय कुमार।

Related post

error: Content is protected !!