मनचले द्वारा स्पेन कि महिला पर्यटक के साथ छेड़छाड़।
(पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार)
उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 19 दिसंबर 2023
ऋषिकेश में स्पेन से घूमने आई महिला से छेड़छाड़ करने वाला युवक पुलिस ने पकड़ा । पुलिस ने विदेशी महिला शिकायत करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा।
एसएसपी श्वेता सिंह ने बताया कि स्पेन की एक महिला ने तहरीर दी थी कि एक युवक ने उसका पीछा किया और उसे अकेला पाकर उससे छेड़छाड़ की कोशिश की। विरोध करने के बाद युवक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी तलाश शुरू कर दी। पुुलिस ने गश्त के दौरान आरोपी को पकड़ने में कामयाबी पा ली है। आरोपी का नाम अंकित निवासी सहारनपुर उप्र बताया जा रहा है। आरोपी मुनीकीरेती के एक होटल में काम करता है।