नींद की झपकी आने से कार पेड़ से जा टकराई, महिला की मौके पर मौत।
(शादी समारोह से लौट रहा था परिवार)
उत्तराखंड (हरिद्वार) सोमवार, 11 दिसंबर 2023
बहादराबाद थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे परिवार की कार नींद की झपकी आने से पेड़ से टकरा गई। जिससे कार में सवार महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया परिजन शव को अपने साथ ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया, घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस के अनुसार जब रोहालकी किशनपुर के रहने वाले दीपांक चौहान अपनी पत्नी पूजा चौहान और बच्चे के साथ शादी समारोह में गए थे। रात में वह वापस लौट रहे थे कोर कॉलेज रोहालकी के पास उन्हें नींद की झपकी आई और कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई टक्कर इतनी जबरदस्ती की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार पूजा(32वर्ष) निवासी रोहालकी किशनपुर की मौत हो गई । दीपांक चौहान व उसका 6 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।