राष्ट्रीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से भेंट की। - Swastik Mail
Breaking News

राष्ट्रीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से भेंट की।

 राष्ट्रीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से भेंट की।
Spread the love

राष्ट्रीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से भेंट की।

(व्यापारी और सरकार मिलकर प्रदेश को देश के पहले नम्बर का राज्य बनाएंगे::::: संजीव चौधरी)

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 10 दिसम्बर 2023

राष्ट्रीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से देहरादून स्थित उनके आवास पर मुलाकात कर राज्य मेे व्यापारी आयोग के गठन और व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने की मांग की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार उत्तराखंड के विकास और समाज के प्रत्येक व्यक्ति के हितों के संरक्षण के लिए संकल्पबद्ध है।

समाज के सभी वर्गो के कल्याण के लिए योजनाएं लागू की जा रही हैं। व्यापारियों के साथ भी सरकार मजबूती से खड़ी है और व्यापारी आयोग को लेकर पर क्या संभव है। इस पर विचार किया जाएगा। राष्ट्रीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव ने कहा कि व्यापारी हमेशा देश की उन्नति व विकास मे एक रीढ़ के रूप मे कार्य करता है और जब-जब देश में या प्रदेश में संकट आया तो सरकार का सहयोग करने में व्यापारी अग्रणी भूमिका मे रहे है।

व्यापार आयोग का गठन होने से व्यापारियों की समस्याएं तो दूर होंगी और राज्य के विकास मे व्यापारियों की भूमिका भी बढ़ेगी। चौधरी ने कहा कि उत्तराखण्ड के व्यापारियों ने हमेशा सरकार का साथ दिया है और सरकार ने भी राज्य को भय मुक्त बना कर व्यापार करने की पूरी आजादी दिलाई है। व्यापारी और सरकार मिलकर प्रदेश को देश के पहले नम्बर का राज्य बनाएंगे।

Related post

error: Content is protected !!