भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक मोहन सिंह रावत गांववासी का निधन। – Swastik Mail

भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक मोहन सिंह रावत गांववासी का निधन।

भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक मोहन सिंह रावत गांववासी का निधन।

(काफी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे)

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 08 दिसम्बर 2023

भाजपा के प्रमुख नेता व पूर्व मंत्री व विधायक मोहन सिंह रावत गांववासी का शुकवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका कैलाश हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।

सरल – सहज व सादगीपूर्ण जीवन जीने वाले गांववासी विशेष तौर पर लोकप्रिय रहे। अविभाजित उत्तर प्रदेश की पौड़ी विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे। वे नित्यानन्द स्वामी सरकार में मंत्री रहे। वे 84 वर्ष के थे।

उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है।राज्य में संगठन की मजबूती में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।