मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया।  – Swastik Mail

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया। 

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया। 

(उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ समेत कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार)

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 26 नवंबर 2023

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है।  राज्य में आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके चलते उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ समेत कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। ऐसे में सिलक्यारा टनल में चल रहे राहत कार्यों पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है।