तमिलनाडु की पूर्व राज्यपाल फातिमा बीवी का निधन।
तमिलनाडु की पूर्व राज्यपाल फातिमा बीवी का निधन।
(सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज रहीं हैं फातिमा बीबी)
उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 24 नवंबर 2023
सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज और तमिलनाडु की पूर्व राज्यपाल फातिमा बीवी का 96 साल की उम्र में निधन हो गया। न्यायमूर्ति बीवी को बढ़ती उम्र संबंधी बीमारियों के कारण कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था सवा 12 बजे उनका निधन हुआ। उनका शव पतनमतिट्टा में स्थित उनके आवास वापस लाया गया।
पतनमतिट्टा जुमा मस्जिद में आखिरी रस्म पूरी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यायमूर्ति एम फातिमा बीवी के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें एक ऐसी सच्ची पथप्रदर्शक बताया जिनकी उल्लेखनीय यात्रा ने कई बाधाओं को तोड़ा और महिलाओं को बहुत प्रेरित किया।