Breaking News

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज उत्तरकाशी के सिलक्यारा पहंचे।

 केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज उत्तरकाशी के सिलक्यारा पहंचे।
Spread the love

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज उत्तरकाशी के सिलक्यारा पहंचे।

(राहत-बचाओं अभियान का जायजा लिया)

उत्तराखंड (उत्तरकाशी) रविवार, 19 नवंबर 2023

उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल हादसे में फंसे 41 मजदूरों को सकुशल बाहर निकालने के लिए राहत-अभियान का जायजा लेने  केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी उत्तरकाशी पहंचे।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने के बाद केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हेलिकॉप्टर से उत्तरकाशी के सिलक्यारा पहुंचें। जिसके बाद वे सीधे टनल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

यमुनोत्री हाईवे पर चार धाम परियोजना के अंर्तगत बन रही सुरंग में काम कर रहे 41 मजदूर दिवाली की सुबह से फंसे हुए हैं। जिन्हें निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू जारी है। इस बीच केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

उनके साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी भी हैं। इससे पहले केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह और पीएमओ की टीम भी यहां निरीक्षण कर चुकी है। माना जा रहा है कि सुरंग में फंसे मजदूर के रेस्क्यू में अभी चार से पांच दिन और लग सकते हैं। रेस्क्यू का आज आठवां दिन है। अब टनल पर पांच तरीके छह टीमों की मदद से अभियान शुरू कर दिया गया है।

Related post

error: Content is protected !!