राज्य स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता में उत्तम प्रदर्शन करने पर  चल वैजन्ती पुरस्कार मिला। – Swastik Mail

राज्य स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता में उत्तम प्रदर्शन करने पर  चल वैजन्ती पुरस्कार मिला।

राज्य स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता में उत्तम प्रदर्शन करने पर  चल वैजन्ती पुरस्कार मिला।

(सहसंयोजक आचार्य मनोज शर्मा ने यह पुरस्कार मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार रावत को प्रदान किया)

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 09 नवंबर 2023

उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता में देहरादून जनपद के कनिष्ठ वर्ग में उत्तम प्रदर्शन करने पर देहरादून जनपद को वैजयंती पुरस्कार से नवाजा गया यह पुरस्कार मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में रखा गया। जनपद सहसंयोजक आचार्य मनोज शर्मा ने यह पुरस्कार मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार रावत को प्रदान किया ।मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षकों एवं जनपद संयोजक डॉक्टर गीता राम नौटियाल,सहसंयोजक आचार्य मनोज शर्मा को इसके लिए बधाई दी।

1. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में समूह नृत्य में समर वैली स्कूल प्रथम।

2. नाटक प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज पटेल नगर तृतीय ।

3. वाद विवाद प्रतियोगिता में गुरुकुल पौधा तृतीया।

4. आशु भाषण प्रतियोगिता में गुरुकुल पौधा तृतीया।

5. नाटक प्रतियोगिता में सनातन धर्म इंटर कॉलेज बन्नू तृतीय स्थान पर रहा।