18 वर्षीय आयुष रावत ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को लगा दी आग। – Swastik Mail

18 वर्षीय आयुष रावत ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को लगा दी आग।

18 वर्षीय आयुष रावत ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को लगा दी आग।

(नई बाइक खरीदकर नहीं दी आत्महत्या करने की कोशिश की)

उत्तराखंड (बागेश्वर) शनिवार, 14 अक्टूबर 2023

बागेश्वर जिले में एक युवक ने परिजनों द्वारा नई बाइक नहीं देने पर खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

गरुड़ क्षेत्र के कुलाऊं गांव टीट बाजार में किराए के मकान में रह रहा कुलाऊं निवासी 18 वर्षीय आयुष रावत ने अपने पिता ईश्वर रावत से लंबे समय से बाइक खरीदने की मांग कर रहा था। जब पिता ने बेटे की यह जिद नहीं मानी तो उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

युवक ने कमरे में खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। आनन-फानन में युवक को सीएचसी बैजनाथ लाया गया। युवक काफी झुलस गया है। हालत नाजुक होने के चलते डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।