मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स चेयरमैन, एम पी अहमद ने बताया कि उत्तराखंड के देहरादून में खुलने जा रहा है अपना पहला स्टोर। – Swastik Mail

मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स चेयरमैन, एम पी अहमद ने बताया कि उत्तराखंड के देहरादून में खुलने जा रहा है अपना पहला स्टोर।

मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स चेयरमैन, एम पी अहमद ने बताया कि उत्तराखंड के देहरादून में खुलने जा रहा है अपना पहला स्टोर।

(स्टोर में लगभग 30 हजार से अधिक डिज़ाइन प्रदर्शित किए गए है)

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 19 सितंबर 2023

मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स देहरादून में खोलने जा रहा है अपना पहला स्टोर। शानदार कलेक्शंस की रेंज, उचित कीमतों, भव्य इंटीरियर, बेहतरीन माहौल और असाधारण ग्राहक सेवा के साथ, देहरादून स्टोर शहर के ज्वैलरी शौकीनों के दिलों को लुभाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। देहरादून स्टोर मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स का उत्तराखंड में पहला और नॉर्थ इंडिया में 24वा स्टोर है।

इस स्टोर में लगभग 30 हजार से अधिक डिज़ाइन प्रदर्शित किए गए है, जिनमें सोने, हिरे, पोल्की, ऐंटीक, बहुमूल्य रत्नों, वगैरह से बनी ज्वैलरी आपको खास तौर पर देखने को मिलेगी।

दूनवासियों को यहां मलाबार के लोक्रपिय उप-ब्रांड्स, जैसे कि माइन डायमंड ज्वैलरी, एथनिक्स के हस्तनिर्मित डिज़ाइन, प्रेशिया जेमस्टोन कलेक्शन, वगैरह की शानदार वेराइटी देखने को मिलेगी।

समूह के चेयरमैन, एम पी अहमद ने बताया कि देहरादून में आखिरकार हमारा स्टोर खुल रहा है। देहरादून का यह स्टोर न केवल हमारी सुंदर और उत्कृष्ट कलाकृतियों का उदाहरण है, बल्कि यह स्टोर बेहतरीन चीज़ें उपलब्ध कराने के हमारे सिद्धांत का प्रतिक भी है। ग्राहकों को यहां मलाबार के फेयर प्राइस प्रॉमिस स्किम के तहत उचित मेकिंग चार्ज और कीमतों पर बढ़िया ज्वैलरी खरीदने का मौका मिलेगा।