अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश चौहान ने चंदन डायग्नोस्टिक लैब का निरीक्षण किया। – Swastik Mail

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश चौहान ने चंदन डायग्नोस्टिक लैब का निरीक्षण किया।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश चौहान ने चंदन डायग्नोस्टिक लैब का निरीक्षण किया।

(डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशों के क्रम में)

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 12 सितंबर 2023

जनपद में डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिला स्तरीय टीम एवं मजिस्ट्रेट को जनपद अवस्थित चिकित्सालय एवं लैब का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखने के भी निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में आज अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश चौहान ने चंदन डायग्नोस्टिक लैब का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखी तथा चिकित्सकों कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।