Breaking News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज  कैबिनेट बैठक संपन्न।

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज  कैबिनेट बैठक संपन्न।
Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज  कैबिनेट बैठक संपन्न।

(बैठक में करीब 30 महत्वपूर्ण फैसले लिए गए)

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 12 सितंबर 2023

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज  कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया था। सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हो गई है। बैठक में करीब 30 महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

1. सचिवालय प्रसाशन मे निजी सचिव परीक्षा मामले मे हाईकोर्ट गए 4 अभ्यर्थियों को अनुमान्य किया गया।

2. औली विकास प्राधिकरण का निर्माण किया गया, जो औली में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बनाया जाएगा।

3. उधम सिंह नगर में गैस आधारित प्लांट को चलाने के लिए विदेशो से आने वाली गैस मे वेट जीरो था अब CNG मे भी वेट 0 किया गया।

4. बद्रीनाथ मे विभिन्न क्लाकृतियों और वहां के इतिहास के बारे मे बताने का काम किया जाएगा, जिसने मास्टर प्लान बनाया वो ही INI डिजाइन स्टूडियो को काम दिया जाएगा।

5. ऊर्जा में पम्प स्टोरेज प्लांट पॉलिसी बनाई गई इसमें नॉन पीक ऑवर में इनका उपयोग होगा इस पॉलिसी के तहत 12 प्रतिशत बिजली नहीं देनी होगी राज्य को, लैंड अलॉटमेंट भी प्राथमिकता के आधार पर होगा।

Related post

error: Content is protected !!