Breaking News

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने सोशल मीडिया की कार्यशाला का आयोजन किया।

 महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने सोशल मीडिया की कार्यशाला का आयोजन किया।
Spread the love

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने सोशल मीडिया की कार्यशाला का आयोजन किया।

(राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं को आम जनमानस पहुंचाने का सोशल मीडिया वह प्रचार प्रसार का माध्यम है::::: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी)

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 09 सितंबर 2023

महानगर कार्यालय भाजपा देहरादून में सोशल मीडिया की एक कार्यशाला का आयोजन महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के तौर में राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया वह प्रचार प्रसार का माध्यम है जिसके द्वारा राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचने का कार्य सुचारू रूप से महानगर सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को प्रत्येक दिन प्रत्येक क्षण प्रत्येक पल करना चाहिए ताकि लाभकारी योजनाओं का जनता के बीच तक पहुंच सके और जनता इसका लाभ ले सके।

महानगर देहरादून के प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार जी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार एवं संगठन के कार्यों को जनता तक पहुंचाने का सोशल मीडिया का काम होता है संगठन को मजबूत बनाने का कम सोशल मीडिया को सकारात्मक सोच को लेकर के जनता के बीच में जाना चाहिए।

संगठन और सरकार की विभिन्न गतिविधियों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करने का संकल्प आज इस कार्यशाला में सोशल मीडिया के पदाधिकारी को लेना चाहिए।

सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक करुण दत्ता ने कहा कि सोशल मीडिया को प्रभावी ढंग से जनता के बीच में ले जाकर के विपक्ष के द्वारा कुप्रचार का मुंह तोड़ जवाब देते हुए आम जनमानस को सच्चाई से अवगत करने का मुख्य कार्य सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को करना चाहिए।

कार्यशाला के अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल जी ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जैसे की आप अपना निजी कार्य करते हैं तो उसका भी सोशल मीडिया के माध्यम से अच्छी से अच्छी जानकारी लेकर के उत्तम श्रेणी का कार्य हो इसका प्रयास करते हो कि मेरा यह निजी कार्य बहुत अच्छे तरीके से होना चाहिए इस प्रकार सोशल मीडिया का भी प्रयोग कर राज्य एवं केंद्र सरकार की राष्ट्रीय हित वाली सरकार का निर्माण हो इस विषय को भी लेकर के आप सभी के द्वारा अथक प्रयास करना चाहिए ताकि राष्ट्र को एक राष्ट्रीय चिंतन वाली सरकार मिल सके इसमें आप सभी लोगों का बहुत बड़ा योगदान होना चाहिए।

कार्यशाला में महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों महामंत्री सुरेंद्र राणा महानगर सोशल मीडिया संयोजक आशीष शर्मा रंजीत सेमवाल सूरज चन्द राजेश बडोनी,सुनील शर्मा देवेंद्र पाल मोंटी मोहित कंबोज परम पंत दीपक अग्रवाल राजेश सेन अमित सिंसवाल प्रकाश कांति पंकज जडली हीरा सिंह बिष्ट एवं मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related post

error: Content is protected !!