महापौर सुनील उनियाल गामा के नेतृत्व में नगर निगम देहरादून द्वारा डेंगू के विरुद्ध वार्ड 27 झंडा में 10 मशीनों के माध्यम से बृहद फॉगिंग अभियान चलाया। - Swastik Mail
Breaking News

महापौर सुनील उनियाल गामा के नेतृत्व में नगर निगम देहरादून द्वारा डेंगू के विरुद्ध वार्ड 27 झंडा में 10 मशीनों के माध्यम से बृहद फॉगिंग अभियान चलाया।

 महापौर सुनील उनियाल गामा के नेतृत्व में नगर निगम देहरादून द्वारा डेंगू के विरुद्ध वार्ड 27 झंडा में 10 मशीनों के माध्यम से बृहद फॉगिंग अभियान चलाया।
Spread the love

महापौर सुनील उनियाल गामा के नेतृत्व में नगर निगम देहरादून द्वारा डेंगू के विरुद्ध वार्ड 27 झंडा में 10 मशीनों के माध्यम से बृहद फॉगिंग अभियान चलाया।

(सभी नागरिकों से निवेदन किया की घर में गमलों में या किसी बाल्टी इत्यादि पर पानी एकत्रित न होने दें::::: महापौर)

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 07 सितंबर 2023

महापौर सुनील उनियाल गामा के नेतृत्व में नगर निगम देहरादून द्वारा डेंगू के विरुद्ध मजबूती से गतिमान फॉगिंग अभियान के अंतर्गत संपूर्ण वार्ड 27 झंडा में 10 मशीनों के माध्यम से बृहद फॉगिंग अभियान चलाया।

इस संपूर्ण अभियान में झंडा बाजार, हनुमान चौक, मोती बाजार सब्जी मंडी, मन्नुगंज, मालियन मोहल्ला, नेताजी मोहल्ला, सहारनपुर चौक, आढ़त बाजार, दर्शनी गेट आदि क्षेत्रों में नगर निगम की टीम ने पहुंचकर बड़े स्तर पर फॉगिंग को सुनिश्चित किया।

विदित हो की नगर निगम लगातार फागिंग एवं जागरूकता अभियानों का संचार जनहित में कर रहा है। महापौर सुनील उनियाल गामा ने सभी नागरिकों से निवेदन किया की घर में गमलों में या किसी बाल्टी इत्यादि पर पानी एकत्रित न होने दें व समय-समय पर जांच कर हम डेंगू के विरुद्ध अपनी सुरक्षा को और मजबूत कर सकते हैं।

इस अभियान के दौरान नगर निगम के उप नगर अधिकारी गोपाल राम बिनवाल, भाजपा के मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल, अक्षत जैन, आदेश गुप्ता, सफाई नायक राजेश कुमार, कपिल, कर्मवीर, अजमेर सहित नगर निगम के पर्यावरण मित्र आदि मौजूद रहें।

Related post

error: Content is protected !!