मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां यमुना हरि स्नान घाट के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। - Swastik Mail
Breaking News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां यमुना हरि स्नान घाट के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां यमुना हरि स्नान घाट के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां यमुना हरि स्नान घाट के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

(कालसी गेट स्थित रामलीला मैदान में मंच से जनता को संबोधित किया)

उत्तराखंड (विकासनगर) वीरवार, 07 सितंबर 2023

हरिपुर में स्थित यमुना तट पर गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। एक खास कार्यक्रम के तहत वो मां यमुना के तट पर पहुंचे और उनको नमन किया। सीएम ने घाट पर पहुंचते ही मां यमुना को हाथ जोड़कर नमन किया और मां यमुना का आचमन ग्रहण कर पूजन कर आशीर्वाद लिया।

नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत जौनसार बावर के प्रवेश द्वार हरिपुर कालसी में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मां यमुना हरि स्नान घाट के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसी के साथ ही मां यमुना हरि स्नान घाट का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया। इस खास मौके पर सीएम धामी ने आरती की।

सीएम धामी ने जनता को किया संबोधित

विकासनगर पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कालसी गेट स्थित रामलीला मैदान में मंच से जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरिपुर का पौराणिक स्वरूप व वैभव जल्द लौटेगा। सीएम के हरिपुर में आने से स्थानीय लोगों में घाट निर्माण से हरिपुर का गौरव बढ़ने की उम्मीद जगी है।

Related post

error: Content is protected !!