हरिद्वार आबकारी विभाग की लगातार छापेमारी व दबिशे जारी। – Swastik Mail

हरिद्वार आबकारी विभाग की लगातार छापेमारी व दबिशे जारी।

हरिद्वार आबकारी विभाग की लगातार छापेमारी व दबिशे जारी।

(500 किलो लहन तथा भट्टी चढाने का ड्रम मौके पर नष्ट किया)

उत्तराखंड (हरिद्वार) रविवार, 27 अगस्त 2023

हरिद्वार आबकारी विभाग छापेमारी में लगातार दबिशे दे रहा है। उसका परिणाम भी सकारात्मक मिल रहे है। रोजाना कई लीटर कच्ची शराब और लहन नष्ट किया जा रहा है।

उत्तराखण्ड आबकारी आयुक्त एचसी सेमवाल के आदेश के अनुपालन में हरिद्वार के रुड़की में आबकारी इंस्पेक्टर शुजात हसन मय स्टाफ दबिश दी । मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम हरचंदपुर के गन्ने के खेत मे लगभग 500 किलो लहन तथा भट्टी चढाने का ड्रम जिसको मौके पर नष्ट किया गया।

जिला आबकारी अधिकारी प्रभा शंकर मिश्रा ने बताया कि हरिद्वार के रुड़की में आबकारी इंस्पेक्टर शुजात हसन मय स्टाफ में मनोज गुप्ता प्रमिल रवि कुमार सनी कुमार आदि शामिल थे।