सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने लांस नायक दौलत सिंह मेहर के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने लांस नायक दौलत सिंह मेहर के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
(एक सड़क दुर्घटना में बेहद गंभीर रूप में घायल हुए थे)
उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार, 21 अगस्त 2023
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के विलासपुसर कांडली में लांस नायक दौलत सिंह मेहर के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मंत्री ने इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया और सत्वाना दी।
लांस नायक दौलत सिंह मेहर 3/8 जीआर सिलोंग में तैनात थे और 04 अगस्त को देहरादून अपने घर छुट्टी आए थे। 13 अगस्त को देहरादून में एक सड़क दुर्घटना में जवान दौलत सिंह मेहर बेहद गंभीर रूप में घायल हुए थे। रविवार सुबह करीब 4:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।शहीद दौलत सिंह मेहर के पिता मोहन सिंह मेहर भी पूर्व सैनिक है।