बिजली के पोल से करंट लगने से रामनगर निवासी गौरव पुरोहित की मौके पर मौत। - Swastik Mail
Breaking News
अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य।मानसून अवधि में आपदा तैयारी को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने की समीक्षा।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त के साथ वार्ता की। राशन कार्डधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: जुलाई माह का खाद्यान्न 31 जुलाई तक अवश्य प्राप्त करें।

बिजली के पोल से करंट लगने से रामनगर निवासी गौरव पुरोहित की मौके पर मौत।

 बिजली के पोल से करंट लगने से रामनगर निवासी गौरव पुरोहित की मौके पर मौत।
Spread the love

बिजली के पोल से करंट लगने से रामनगर निवासी गौरव पुरोहित की मौके पर मौत।

(भीमताल में चल रही 6 दिनों की ट्रेनिंग में आए हुए थे)

उत्तराखंड (रामनगर) रविवार, 20 अगस्त 2023

रामनगर निवासी 35 वर्षीय गौरव पुरोहित भीमताल के डाइट में ट्रेनिंग के लिए आया था। गौरव अपने चार अन्य साथियों के साथ गोरखपुर के पास खाना खाने के गया था, तभी अचानक उसे बिजली के पोल से आया करंट लग गया। कुछ देर में ही गौरव पुरोहित की मौत हो गयी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने विद्युत शट डाउन लेकर बमुश्किल गौरव को पोल से अलग किया और चिकित्सालय ले गए। शिक्षक के एक साथी ने बताया की वो चारों शिक्षक गोरखपुर चौराहे के पास रात को खाने के लिए गए थे। तभी गौरव को बिजली के पोल से करंट लग गया। गौरव ओखलकांडा ब्लॉक के विद्यालय में कार्यरत है। वो लोग भीमताल में चल रही 6 दिनों की ट्रेनिंग में आए हुए है। पुलिस विभाग ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए शव को नैनीताल भेज दिया है।

Related post

error: Content is protected !!