अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से सरकारी सम्पति, एनएच एवं वन विभाग की भूमि से अतिक्रमण हटाये जाने के सम्बन्ध में बैठक की।  – Swastik Mail

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से सरकारी सम्पति, एनएच एवं वन विभाग की भूमि से अतिक्रमण हटाये जाने के सम्बन्ध में बैठक की। 

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से सरकारी सम्पति, एनएच एवं वन विभाग की भूमि से अतिक्रमण हटाये जाने के सम्बन्ध में बैठक की। 

(संयुक्त टीम गठित करते हुए अतिक्रमण चिन्हित कर सम्बन्धितों को नोटिस प्रेषित करें ::::: अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व)

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 18 अगस्त 2023

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा द्वारा वर्चुअल माध्यम से सरकारी सम्पति, एनएच एवं वन विभाग की भूमि से अतिक्रमण हटाये जाने के सम्बन्ध में बैठक हुई।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व, लोनिवि, एनएच, वन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित करते हुए अतिक्रमण चिन्हित कर सम्बन्धितों को नोटिस प्रेषित करने के निर्देश दिए। साथ ही अस्थाई अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जाए।

बैठक में उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, अधि0 अभि0 लोनिवि जितेन्द्र त्रिपाटी, एवं अन्य अधिकारी कलेक्टेट सभागार से तथा उप जिलाधिकारी डोईवाला शैलेन्द्र सिंह नेगी, विकासनगर विनोद कुमार, मसूरी नन्दन कुमार, तहसीलदार सदर मौ शादाब सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्मय से जुड़े रहे।