दुग्ध संघ को लगाई 99,000 रुपये की चपत,सहायक लेखाकार को निलंबित किया। – Swastik Mail

दुग्ध संघ को लगाई 99,000 रुपये की चपत,सहायक लेखाकार को निलंबित किया।

दुग्ध संघ को लगाई 99,000 रुपये की चपत,सहायक लेखाकार को निलंबित किया।

(जीएसटी के नाम हो रही थी लाखों की हेराफेरी)

उत्तराखंड (अल्मोड़ा) शुक्रवार, 18 अगस्त 2023

एक फर्म ने सामान खरीद का भुगतान करने के बाद भी जीएसटी जमा न कर दुग्ध संघ को 99,000 रुपये की चपत लगा दी। जिसमें यह खामी एक बिल में पकड़ी गई है। यह खेल दो साल से चल रहा था। जिसमें हेराफेरी में शामिल संबंधित फर्म को नोटिस देकर उसके खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा इस लापरवाही पर दुग्ध संघ ने सहायक लेखाकार को निलंबित किया है।

दुग्ध संघ हर साल कई फर्म से जरूरी सामान खरीदता है। संघ ने अप्रैल 2021 में नगर की एक फर्म से 6,49,000 रुपये में घी के जार खरीदे। इसके लिए संबंधित फर्म को जीएसटी में 99,000 रुपये जमा करने थे जो सरकार के माध्यम से दुग्ध संघ को वापस मिलने थे लेकिन भुगतान पाने के बाद भी फर्म ने जीएसटी जमा नहीं किया। इससे दुग्ध संघ को खासा नुकसान हुआ है।