Breaking News

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजपुर के सुमन नगर में बारिश से हुए नुक़सान का निरीक्षण किया।

 कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजपुर के सुमन नगर में बारिश से हुए नुक़सान का निरीक्षण किया।
Spread the love

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजपुर के सुमन नगर में बारिश से हुए नुक़सान का निरीक्षण किया।

(स्थानीय लोगों से भी अपील कि वह बरसात में सावधानी जरूर बरते::::: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी)

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 06 अगस्त 2023

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के सुमन नगर, राजपुर में भारी बारिश के कारण बरसाती नाले से खतरे की जद में आए राजपुर निवासी राम नवाज, देवेश्वरी देवी, मोना, प्रीतम लाल, राजकुमार आदि के मकानों का निरीक्षण किया।

मंत्री ने मौका मुआयना कर मौके पर उपस्थित अपर जिलाधिकारी को प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने स्थानीय लोगों से भी अपील कि वह बरसात में सावधानी जरूर बरते।

उन्होंने स्थानीय लोगों से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला आपदा प्रबंधन केंद्र को सूचित करने का भी आग्रह किया। इस दौरान मंत्री ने स्थानीय लोगों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा, मोहित अग्रवाल, मनोज उनियाल, गोविन्द ठाकुर, विशाल कुल्हान सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related post

error: Content is protected !!