Breaking News

गोर्खाली सुधार सभा की सेलाकुई शाखा का वार्षिक अधिवेशन  सम्पन्न।

 गोर्खाली सुधार सभा की सेलाकुई शाखा का वार्षिक अधिवेशन  सम्पन्न।
Spread the love

गोर्खाली सुधार सभा की सेलाकुई शाखा का वार्षिक अधिवेशन  सम्पन्न।

(केंद्रीय अध्‍यक्ष पदम सिंह थापा ने मेघावियों छात्र व छात्राओं को छात्रवृत्तियाँ बांटी)

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 30 जून 2023

गोर्खाली सुधार सभा की सेलाकुई शाखा का वार्षिक अधिवेशन शाखा अध्यक्ष राजेश प्रधान की अध्यक्षता में दुर्गा मंदिर परिसर सेलाकुई में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम शाखा अध्‍यक्ष ने मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्‍यक्ष पदम सिंह थापा, उपाध्यक्ष पूजा सुब्बा चंद, महामंत्री गोपाल क्षेत्री, मीडिया प्रभारी प्रभा शाह, का स्वागत-अभिनंदन किया। तत्पश्चात् शाखा अध्‍यक्ष ने शाखा के विगत वर्ष के कार्यो से अवगत कराया एवं आय -व्यय का सम्पूर्ण लेखा जोखा का ब्यौरा दिया।

शाखा के विनोद अधिकारी, राज बहादुर थापाजी, कृष्ण बहादुर मल्ल (ग्राम मुखिया) एवं रोहित थापा ने अपने विचार एवं सुझाव रखे।इस अवसर पर केंद्रीय पदाधिकारियों ने गोर्खाली सुधार सभा के कार्यो, उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं के विषय में विस्तार से अवगत कराया।केंद्रीय अध्‍यक्ष ने आजीवन सदस्यता अभियान हेतु केसर सिंह थापा को सम्मानित भी किया गया।

केंद्रीय अध्‍यक्ष पदम सिंह थापा ने शिक्षा, मेघावियो को छात्रवृत्ति एवं भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु जागरूक करते हुए शाखा अध्यक्ष राजेश प्रधानजी एवं शाखा के कार्यों एवं सहयोग की सराहना की एवं भविष्यमें भी इसी प्रकार सहयोग की आशा व्यक्त की।

आज शाखा के वार्षिक अधिवेशन में  पूर्व अध्‍यक्ष राम बहादुर क्षेत्री, तुलसी राम खड़का, नीलम थापा, लाल बहादुर थापा, हरि थापा, कमल सिंह प्रधान, नरेंद्र सिंह बिष्ट, आनन्द थापा, मोहन सिंह थापा, डम्मर सिंह थापा, राम एवं शाखाके वरिष्ठ महानुभावजन, मातृशक्तियाँ एवं युवाजन उपस्थित रहे।

Related post

error: Content is protected !!