उधम सिंह नगर के गूलरभोज में पुलिस ने नकली देसी शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी। – Swastik Mail

उधम सिंह नगर के गूलरभोज में पुलिस ने नकली देसी शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी।

उधम सिंह नगर के गूलरभोज में पुलिस ने नकली देसी शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी।

(अवैध देसी शराब बनाकर कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों में बेचने के लिए ले जाते थे)

उत्तराखंड (उधमसिंह नगर) शुक्रवार, 30 जून 2023

उधम सिंह नगर के गूलरभोज में पुलिस ने रोशनपुर गांव में एक मकान में चल रही नकली देसी शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस ने शराब बनाने और सप्लाई करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन सगे भाई हैं और दो दंपत्ती हैं।इस गिरोह का सरगना फरार है। पुलिस ने बड़ी मात्रा में देशी शराब, शराब बनाने में इस्तेमाल केमिकल और उपकरण बरामद किए थे।

टीम ने मौके से खाली पव्वों के ढक्कन, बाजपुर गुलाब लिखी चिटें, उत्तराखंड शासन उत्तराखंड आबकारी लिखी चिट सहित शराब बनाने में इस्तेमाल केमिकल, उपकरण, होंडा सिटी कार यूपी 16जे- 8968 में भरी 6 पेटी शराब बरामद की। साथ ही टीम ने कुंडेश्वरी काशीपुर स्थित गोदाम से आठ ड्रम शराब बनाने के केमिकल भी जब्त किए।अभियुक्तों ने बताया कि, वे सुखबिंदर सिंह उर्फ सोनू निवासी बेरिया दोलत केलाखेड़ा के लिए काम करते हैं। अवैध देसी शराब बनाकर उसे कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों में बेचने के लिए ले जाते हैं।

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बाजपुर मे आबकारी विभाग में तैनात 2 निरीक्षक, मोहन सिंह कोरंगा और सोनू सिंह, एक उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार व एक प्रधान सिपाही नितिन कुमार और 2 सिपाही धर्म सिंह, जगवती पर निलम्बित किया।