हरिद्वार पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिल सहित 3 सदस्य पकड़े। – Swastik Mail

हरिद्वार पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिल सहित 3 सदस्य पकड़े।

हरिद्वार पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिल सहित 3 सदस्य पकड़े।

(उनके पास 10 मोटर साइकिल बरामद)

उत्तराखंड (हरिद्वार) वीरवार, 22 जून 2023

जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने हेतु एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं।

एसपी ( देहात ) स्वपन किशोर सिंह ने बताया कि जिसके क्रम में थाना खानपुर पर बाइक चोरी संबंधी दर्ज मुकदमे में कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम को थाना क्षेत्र से शातिर गैंग के 03 सदस्यों दबोचने में सफलता हाथ लगी। अभियुक्तों से थाना क्षेत्रांतर्गत से चोरी की मोटरसाइकिल सहित 10 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। जो अभियुक्तों ने कोतवाली नगर, ज्वालापुर, रानीपुर व अन्य क्षेत्रों से चोरी की थी।