Breaking News

ऊधम सिंह नगर में अनियंत्रित कार ने दो स्कूटी सवारों को रौंदा।

 ऊधम सिंह नगर में अनियंत्रित कार ने दो स्कूटी सवारों को रौंदा।
Spread the love

ऊधम सिंह नगर में अनियंत्रित कार ने दो स्कूटी सवारों को रौंदा।

(एक ही परिवार के चार लोगों की मौत)

उत्तराखंड (ऊधम सिंह नगर) शनिवार, 10 जून 2023

ऊधम सिंह नगर जनपद के टनकपुर खटीमा नेशनल हाईवे चकरपुर -बनबसा जंगल के बीच दूधिया नाले के समीप एक कार सवार ने दो स्कूटी सवार तीन महिला समेत चार लोगों को रौंद दिया। मृतक एक ही परिवार के हैं। पुलिस ने सभी के शवों को सुरक्षित मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही परिजनों को सूचना दे दी है।

गोयल कॉलोनी मुडेली निवासी 60 वर्षीय नेम बहादुर चंद पुत्र देव बहादुर चंद अपनी पत्नी 55 वर्षीय धाना देवी उर्फ सरस्वती देवी, 27 वर्षीय वर्षीय बहू नर्मदा चंद एवं भाई की पत्नी 42 वर्षीय कल्पना चंद के साथ दो स्कूटी पर सवार होकर शनिवार की सुबह पड़ोसी देश नेपाल के महेंद्र नगर गए थे। उनकी वहां रिश्तेदारी है और बहू का भी मायका है। दोपहर में जब वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान चकरपुर बनबसा जंगल के बीच दूधिया नाले के समीप कार संख्या यूके04ए- जी 5849 ने आगे पीछे चल रही उनकी दोनों स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी से छिटक कर दो महिलाएं राजमार्ग किनारे झाड़ी में जा गिरी। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

चकरपुर चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी मौके पर पहुंचे। साथ ही एसएसआई अशोक कुमार भी दल बल के साथ घटनास्थल पर आ पहुंचे। उन्होंने तीनों को 108 सेवा से अस्पताल पहुंचाया। एसएसआई कुमार ने नेम बहादुर को अपनी कार से अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।सभी मृतक एक ही परिवार के हैं।

Related post

error: Content is protected !!