खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने पीआरडी विभाग कि समीक्षा की।
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने पीआरडी विभाग कि समीक्षा की।
(पीआरडी के माध्यम से होगी विभिन्न विभागों में तकनीकी पदों पर भर्ती ::::: रेखा आर्य)
उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 10 जून 2023
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने पीआरडी विभाग कि समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों में अब तकनीकी पदों पर भर्ती भी पीआरडी के जरिए की जाएगी।इसके लिए आर्य ने जल्द से जल्द विभागीय अधिकारियों को नियमावली तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि पीआरडी एक्ट में संशोधन पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी है। ऐसे में अब जल्द से जल्द नियमावली तैयार कर इसका जीओ जारी किया जाए।
पीआरडी कर्मचारियों को कई सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नए पीआरडी ऐक्ट के तहत गर्भवती महिलाओं को मातृत्व अवकाश मिलेगा। इसके अलावा उनका कहना है कि, अब 8 साल तक पीआरडी सेवक नौकरी कर पाएंगे।
अभी तक उन्हें सुरक्षा संबंधी कार्यों में तैनाती दी जाती थी, लेकिन अब उनकी नियुक्ति तकनीकी पदों पर भी हो सकेगी। रेखा आर्य के मुताबिक पीआरडी जवानों के लिए तैनाती की आयु सीमा अब 18 वर्ष से 42 वर्ष की जा रही है।