होमस्टे संचालक ने देवभूमि को किया शर्मसार।
होमस्टे संचालक ने देवभूमि को किया शर्मसार।
(पयर्टकों की मेड के साथ गैंग रेप का प्रयास)
उत्तराखंड (नैनीताल) शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023
भीमताल में एक होमस्टे में टिके पर्यटकों की मेड के साथ होमस्टे संचालक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पर्यटकों की शिकायत पर भीमताल पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
भीमताल के एक होमस्टे में कुछ पर्यटक आकर रुके थे। उनके साथ उनकी मेड भी आई थी। होटल में कार्यरत तीन युवकों ने बुधवार को मेड के कमरे में जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।पर्यटकों ने इस दुष्कर्म की सूचना भीमताल थाने को दी। भीमताल पुलिस ने मुकदमा संख्या 27/2023, धारा 376/452/511 भा.द.वि.के तहत पंजीकृत किया।
पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी/तलाश के लिए सी.ओ.नितिन लोहनी के नेतृत्व में टीम बनाई। पुलिस टीम ने तत्काल धरपकड़ शुरू कर घटना में लिप्त तीनों अरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
