Breaking News

कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का क्षेत्र बागेश्वर में भ्रमण के दौरान निधन।

 कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का क्षेत्र बागेश्वर में भ्रमण के दौरान निधन।
Spread the love

कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का क्षेत्र बागेश्वर में भ्रमण के दौरान निधन।

(3 दिन का राजकीय शोक घोषित)

उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार, 26 अप्रैल 2023

उत्तराखंड से बड़ी दुःखद खबर सामने आ रही है, जहां उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री रहे चंदन राम दास का आज आकस्मिक निधन हो गया है। वहीं उनके निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है।

आज मंत्री चंदन रामदास अपने गृह क्षेत्र बागेश्वर में भ्रमण पर थे, जहां भ्रमण के दौरान आज उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया, वहीं उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई, जिसके बाद उन्हें चिकित्सकों ने भी मृत घोषित कर किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य समेत तमाम कैबिनेट मंत्रियों ने कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Related post

error: Content is protected !!