मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र में चारधाम यात्रा- 2023 के सफल संचालन हेतु राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा आयोजित टेबल टॉप एवं मॉक अभ्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। - Swastik Mail
Breaking News
प्रदेश अध्यक्ष ,जगमोहन सिंह नेगी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टॉफ एसोसिएशन 06 अप्रैल को करेगा सचिवालय तक मार्च।युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने और समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से नशामुक्ति विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।चार साल बेमिसालः रायपुर ब्लाक मुख्यालय में बहुउदेशीय शिविर का आयोजन किया गया।युवा सेना राज्य प्रमुख उत्तराखंड श्री सागर रघुवंशी जी के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी से भेंट।अधोईवाला क्षेत्र में आयोजित जन सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने प्रस्तावित एलिवेटेड रोड परियोजना और सरकार की और से उठाए जा रहे कदमों पर गंभीर सवाल उठाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र में चारधाम यात्रा- 2023 के सफल संचालन हेतु राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा आयोजित टेबल टॉप एवं मॉक अभ्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र में चारधाम यात्रा- 2023 के सफल संचालन हेतु राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा आयोजित टेबल टॉप एवं मॉक अभ्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र में चारधाम यात्रा- 2023 के सफल संचालन हेतु राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा आयोजित टेबल टॉप एवं मॉक अभ्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

(सुगम और सुरक्षित होगी चारधाम यात्रा::::: मुख्यमंत्री)

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 20 अप्रैल 2023

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र में चारधाम यात्रा- 2023 के सफल संचालन हेतु राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा आयोजित टेबल टॉप एवं मॉक अभ्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्गों पर आपदा प्रबंधन के लिए किये जा रहे मॉक अभ्यास का वर्चुअल अवलोकन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए राज्य सरकार द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत सभी तैयारियां की गई हैं। चारधाम यात्रा मार्गों पर आपदा प्रबंधन की दृष्टि से यात्रा शुरू होने से पूर्व मॉक अभ्यास किया गया है। इससे आपदा प्रबंधन के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न संस्थानों के बीच समन्वय भी बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा की नियमित समीक्षा की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर चमोली, रूद्रप्रयाग एवं उत्तरकाशी के जिलाधिकारियों से यात्रा के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी भी ली। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाए कि यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी हो जाएं। इस अवसर पर अधिकारियों ने मॉक ड्रिल में आपदा प्रबंधन के लिए की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।

Related post

error: Content is protected !!