मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सैन्य धाम का स्वरूप भव्य एवं दिव्य हो। - Swastik Mail
Breaking News
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला में 16 मार्च को रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा।जिला प्रशासन ने मीना ठाकुर कि 02 दिव्यांग बेटियों सहित 05 बच्चों की जिम्मेदारी उठाई , सीएसआर फंड से 01 लाख हस्तांतरण।पशुपालन विभाग में कार्यरत 30 फार्मेसी अधिकारियों के लिए पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।मैक्स हॉस्पिटल ने किडनी हेल्थ के बारे में जागरूकता बढ़ाने और किडनी संबंधी बीमारियों की समय पर पहचान के महत्व को उजागर करने के लिए एक विशेष जागरूकता पहल की।भारत के पहले ‘लेखक गांव’ थानों में 13 से 19 मार्च तक सात दिवसीय भव्य ‘विरासत कला उत्सव’ का आयोजन किया जायेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सैन्य धाम का स्वरूप भव्य एवं दिव्य हो।

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सैन्य धाम का स्वरूप भव्य एवं दिव्य हो।
Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सैन्य धाम का स्वरूप भव्य एवं दिव्य हो।

(सैन्यधाम के निर्माण कार्यों में और तेजी लाई जाए::::: मुख्यमंत्री)

उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार, 19 अप्रैल 2023

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सैन्यधाम के निर्माण कार्यों में और तेजी लाई जाए। सैन्य धाम का स्वरूप भव्य एवं दिव्य हो, इसके लिए अन्य राज्यों के सैन्य धामों (शौर्य स्थलों) की जो स्टडी की गई है, उनमें जो बेहतर कार्य किये गये हैं, उन कार्यों का समावेश सैन्य धाम में किया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सैन्यधाम में उत्तराखण्ड की झलक दिखे। सैन्यधाम के आसपास केदारखण्ड एवं मानसखण्ड की थीम पर आधारित क्या गतिविधियां हो सकती हैं, इस पर भी ध्यान दिया जाए

मुख्यमंत्री ने सचिवालय में सैन्य धाम  की उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये। बैठक में जानकारी दी गई कि सैन्यधाम के निर्माण की कार्य प्रगति 45 प्रतिशत तक हो चुकी है। जिसके अन्तर्गत ऑडिटोरियम, टैंक प्लेटफॉर्म, मुख्य द्वार, बाबा जसवंत सिंह एवं बाबा हरभजन सिंह मन्दिर, शौर्य स्तम्भ, बुकिंग काउंटर, चाहरदीवारी एवं म्यूजियम का कार्य प्रगति पर है।

बैठक में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधू, जी.ओ.सी उत्तराखण्ड सब-एरिया मेजर जनरल संजीव खत्री, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल (से.नि) सचिव सैनिक कल्याण दीपेन्द्र चौधरी, एस.एन. पाण्डेय, जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related post

error: Content is protected !!