Breaking News

बागेश्वर से उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी हीरा सिंह नेगी का 82 वर्ष की आयु में निधन।

 बागेश्वर से उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी हीरा सिंह नेगी का 82 वर्ष की आयु में निधन।
Spread the love

बागेश्वर से उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी हीरा सिंह नेगी का 82 वर्ष की आयु में निधन।

(हीरा सिंह नेगी अच्छे समाजसेवी के रूप में भी जाने जाते थे)

उत्तराखंड (बागेश्वर) वीरवार, 06 अप्रैल 2023

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी कल्याण संगठन के जिला उपाध्यक्ष औऱ राज्य आंदोलकारी फल्याटी गांव निवासी हीरा सिंह नेगी का बुधवार की रात 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह अपने गांव के लंबे समय तक ग्राम प्रधान भी रहे। राज्य निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।

वह अच्छे समाजसेवी के रूप में भी जाने जाते थे। उनके असामयिक निधन से गांव में शोक की लहर छाई है।गुरुवार को उनकी संगम पर अंत्येष्टि हुई। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने नेगी के निधन पर गहरा शोक औऱ दुःखी परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई है। राज्य आंदोलकारी संगठन के लोगों ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

Related post

error: Content is protected !!