हल्द्वानी विजिलेंस की टीम ने उधमसिंह नगर के किच्छा तहसील से कानूनगो को रिश्वत के साथ पकड़ा।
हल्द्वानी विजिलेंस की टीम ने उधमसिंह नगर के किच्छा तहसील से कानूनगो को रिश्वत के साथ पकड़ा।
(कृषि भूमि नाम कराने के एवज में मांगी रु 5000 की रिश्वत)
उत्तराखंड (उधमसिंह नगर) मंगलवार, 24 जनवरी 2023
हल्द्वानी विजिलेंस की टीम ने उधमसिंह नगर के किच्छा तहसील से कानूनगो को 5 हजार रिश्वत के साथ पकड़ा। हल्द्वानी से पहुंची टीम ने आरोपी कानूनगो धनेश कुमार को गिरफ्तार किया है।
कानूनगों ने पैमाईश के नाम पर रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता मदन सिंह नेगी ग्राम देवरिया तहसील किच्छा की कृषि भूमि की नाम कराने की एवज में रु 5000 / की रिश्वत लेते हुए तहसील किच्छा में रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं। आवश्यक कानूनी कार्यवाही कर मुकदमा पंजीकृत कर विशेष न्यायाधीश भ्रष्ट्राचार निवारण की अदालत में आज प्रस्तुत किया जाएगा ।