मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दूसरे दिन बैठक में शामिल हुए। - Swastik Mail
Breaking News
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रवेश सीमा पांवटा साहिब पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।देश के पहले लेखक गांव में लखनऊ विश्वविद्यालय के एम.एड. विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण किया कार्यक्रम।केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ होंगे शामिल।जनपद देहरादून के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट की।बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्तः ‘जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दूसरे दिन बैठक में शामिल हुए।

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दूसरे दिन बैठक में शामिल हुए।
Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दूसरे दिन बैठक में शामिल हुए।

( केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को जोशीमठ भूधंसाव को लेकर रिपोर्ट सौंपी)

उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार, 18 जनवरी 2023

मुख्यमंत्री सिंह पुष्कर धामी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को जोशीमठ भूधंसाव को लेकर रिपोर्ट सौंपी। उन्होंने प्रभावितों के राहत व बचाव के लिए उठाए गए फैसलों की जानकारी भी दी। मंगलवार को दूसरे दिन भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह और नड्डा से अलग-अलग मुलाकात की। सीएम धामी ने जोशीमठ भूधंसाव को लेकर अब तक की रिपोर्ट नड्डा व शाह के सामने रखी। उन्होंने बताया कि जिन घरों में दरारें आई थी, उनमें से 230 से ज्यादा परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा चुका है। उत्तराखंड सरकार की तरफ से तत्काल राहत के रूप में प्रभावित परिवारों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये भी जारी कर दिए हैं। वे खुद जोशीमठ में कैंप कर हालात का जायजा भी ले चुके हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय और आयुक्त गढ़वाल भी मौके पर कैंप कर रहे हैं। प्रभावितों के लिए एक हजार अस्थायी भवन बनाए जा रहे हैं। जबकि स्थायी पुनर्वास के लिए चार-पांच स्थानों पर जमीन चिन्हित करते हुए उनका भी ज्योलाजिकल सर्वे कराया जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने मुख्यमंत्री धामी को प्रभावितों की हर समस्या को संवेदनशीलता से लेने के निर्देश दिए। नड्डा ने कहा कि जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा, सुरक्षित स्थानों पर शिफ्टिंग और राहत व बचाव कार्य प्राथमिकता पर लेते हुए तेजी से किए जाएं। सीएम पुष्कर धामी ने मंगलवार को दूसरे दिन नई दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रतिभाग किया।

वहीं दूसरी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से मुलाकात की और संगठन की तरफ से भी उन्हें रिपोर्ट सौंपी। भट्ट ने बताया कि भू धंसाव तेजी से होने के बाद पार्टी ने 14 सदस्यीय टीम मौके पर भेजी थी। इसके साथ ही कई दिनों तक वे भी प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के बीच में रहे। उन्होंने संगठन की तरफ से किए गए कार्यों की जानकारी भी दी। भट्ट ने कहा कि जोशीमठ के भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से राहत और बचाव कार्य किए जा रहे हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा हैं।

Related post

error: Content is protected !!