अपर जिलाधिकारी प्रशासन एस.के बरनवाल ने  मै0 जे.पी जोशी नई बस्ती रेसकोर्स एवं मैसर्स विमला सिंघल मण्डी दुकानों पर अनियमितता गंभीर लापरवाही पाए जाने पर इनका लाईसेंस निरस्त किया ।   - Swastik Mail
Breaking News
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रवेश सीमा पांवटा साहिब पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।देश के पहले लेखक गांव में लखनऊ विश्वविद्यालय के एम.एड. विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण किया कार्यक्रम।केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ होंगे शामिल।जनपद देहरादून के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट की।बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्तः ‘जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन एस.के बरनवाल ने  मै0 जे.पी जोशी नई बस्ती रेसकोर्स एवं मैसर्स विमला सिंघल मण्डी दुकानों पर अनियमितता गंभीर लापरवाही पाए जाने पर इनका लाईसेंस निरस्त किया ।  

 अपर जिलाधिकारी प्रशासन एस.के बरनवाल ने  मै0 जे.पी जोशी नई बस्ती रेसकोर्स एवं मैसर्स विमला सिंघल मण्डी दुकानों पर अनियमितता गंभीर लापरवाही पाए जाने पर इनका लाईसेंस निरस्त किया ।  
Spread the love

अपर जिलाधिकारी प्रशासन एस.के बरनवाल ने  मै0 जे.पी जोशी नई बस्ती रेसकोर्स एवं मैसर्स विमला सिंघल मण्डी दुकानों पर अनियमितता गंभीर लापरवाही पाए जाने पर इनका लाईसेंस निरस्त किया ।  

(जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने राशन की दुकानों पर निरीक्षण करते हुए स्टाॅक रजिस्टर आदि की जांच कि थी)

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार 03 जनवरी 2023

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा राशन की दुकानों पर निरीक्षण करते हुए स्टाॅक आदि व्यवस्था एंव स्टाॅक रजिस्टर आदि की जांच करने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आज अपर जिलाधिकारी प्रशासन एस.के बरनवाल द्वारा मै0 बृजबाला अग्रवाल डोईवाला, मै0 जे.पी जोशी नई बस्ती रेसकोर्स एवं मै0 विमला सिंघल मण्डी कारगी रोड में अनियमिता पाए जाने पर जिला पूर्ति अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

मैसर्स विमला सिंघल मण्डी में 600 राशन कार्ड प्राप्त हुए जो वितरित नही किये गए हैं, जिसका कारण जानने पर कार्ड पर सभी फोन नम्बर गलत होना बताया गया है, स्टाॅक रजिस्टर तथा बोर्ड अद्यतन नही है, स्टाॅक रजिस्टर में वितरण तिथि अंकित नही है। दुकान में उपलब्ध खाद्य सामग्री का स्टाॅक रजिस्टर से आनलाईन मिलान नही हो पाया ना ही वितरण पंजिका से घटाया गया है। स्टाॅक रजिस्टर में अंकित मात्रा का भोतिक रूप से मिलान नही हो पाया तथा स्टाॅक बोर्ड पर स्टाॅक के बजाए रेट भरा हुआ है।

मै0 जे.पी जोशी नई बस्ती रेसकोर्स में निरीक्षण के दौरान समस्त रजिस्टर एवं बायोमेट्रिक मशीन उपलब्ध न होने, दुकान पर राशन स्टाॅक रजिस्टर से बहुत अधिक पाया गया, जिसका रजिस्टर एंव आनलाईन मिलान नही हो पाया, शिकायत पुस्तिका नही मिली, स्टाॅक रजिस्टर पर लाभार्थी का हस्ताक्षर नहीं है, आनलाईन स्टाॅक रिजस्टर दुकान द्वारा नही दिखाया गया है। इसी प्रकार मै0 बृजबाला अग्रवाल डोईवाला राशन की दुकान पर स्टाॅक बोर्ड भरा नही पाया गया।

Related post

error: Content is protected !!