राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश महासचिव बीएस रावत के नेतृत्व मे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। - Swastik Mail
Breaking News
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रवेश सीमा पांवटा साहिब पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।देश के पहले लेखक गांव में लखनऊ विश्वविद्यालय के एम.एड. विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण किया कार्यक्रम।केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ होंगे शामिल।जनपद देहरादून के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट की।बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्तः ‘जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’।

राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश महासचिव बीएस रावत के नेतृत्व मे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।

 राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश महासचिव बीएस रावत के नेतृत्व मे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।
Spread the love

राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश महासचिव बीएस रावत के नेतृत्व मे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।

(राज्य के समस्त निगमों में कार्यरत कार्मिकों को भी राज्य कार्मिकों की भांति सुविधाएं एवं वेतनमान के आदेश लागू किया जाए)

उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार, 02 जनवरी 2023

आज राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ द्वारा प्रदेश महासचिव श्री बीएस रावत के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से मुलाकात की गई।

निगम महासंघ द्वारा माननीय मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की गई एवं अनुरोध किया गया कि राज्य के समस्त निगमों में कार्यरत कार्मिकों को भी राज्य कार्मिकों की भांति सुविधाएं एवं वेतनमान के आदेश लागू करने हेतु संबंधित को प्रभावी निर्देश जारी करने की कृपा करेंगे।

इस अवसर पर राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ द्वारा निगमों में शीघ्र 4% दिए की बढ़ोतरी लागू करने की मांग की गई एवं परिवहन निगम तथा जल निगम में संशोधित मकान किराया भत्ता लागू करने का भी अनुरोध किया गया। महासंघ द्वारा वेतन विसंगति समिति द्वारा वेतन विसंगतियों के निराकरण संबंधी बिंदुओं को लागू करने की मांग की गई ताकि फील्ड कर्मियों को उचित वेतनमान का लाभ मिल सके।

सर पर राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ द्वारा घटक संघ पर जल निगम की समस्याओं से संबंधित पत्र भी माननीय मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया जिस पर उनके द्वारा संबंधितों को शीघ्र निर्देश जारी करने का आश्वासन प्रदान किया गया।

इस अवसर पर निगम महासंघ के प्रदेश महासचिव श्री बीएस रावत, श्री दिनेश पंत महामंत्री रोडवेज परिषद, श्री अनुराग नौटियाल, श्री रमेश बिंजोला महामंत्री जल संस्थान संयुक्त मोर्चा, इं0 अजय बैलवाल महासचिव पेयजल निगम डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, श्री टी0एस0 बिष्ट, श्री दिवाकर शाही, श्री श्याम सिंह नेगी मंडल अध्यक्ष जल संस्थान संयुक्त मोर्चा, श्री संदीप मल्होत्रा मीडिया प्रभारी जल संस्थान संयुक्त मोर्चा आदि उपस्थित रहे।

Related post

error: Content is protected !!