वैदिक ब्राह्मण सभा ने डॉ. वी.डी.शर्मा पत्रकार एवं मंजू चतुर्वेदी को सम्मानित किया। - Swastik Mail
Breaking News
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रवेश सीमा पांवटा साहिब पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।देश के पहले लेखक गांव में लखनऊ विश्वविद्यालय के एम.एड. विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण किया कार्यक्रम।केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ होंगे शामिल।जनपद देहरादून के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट की।बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्तः ‘जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’।

वैदिक ब्राह्मण सभा ने डॉ. वी.डी.शर्मा पत्रकार एवं मंजू चतुर्वेदी को सम्मानित किया।

 वैदिक ब्राह्मण सभा ने डॉ. वी.डी.शर्मा पत्रकार एवं मंजू चतुर्वेदी को सम्मानित किया।
Spread the love

वैदिक ब्राह्मण सभा ने डॉ. वी.डी.शर्मा पत्रकार एवं मंजू चतुर्वेदी को सम्मानित किया।

(संगीतमय श्री सुंदरकांड पाठ किया)

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 31 दिसंबर 2022

उत्तराखंड की प्राचीनतम पंजीकृत वैदिक ब्राह्मण सभा ने आज भगवान राम–परशुराम मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ के उपरांत अपने दो सदस्यों को उनके द्वारा विलक्षण उपलब्धि पर सम्मानित किया।

डॉ वी.डी. शर्मा को लगातार पांचवीं बार देवभूमि पत्रकार यूनियन (पंजी.) का प्रदेश महासचिव बनने पर एवं श्रीमती विद्युत प्रभा मंजू चतुर्वेदी को उज्जैन विद्यापीठ के द्वारा “विद्यावारिधि” उपाधि से विभूषित होने के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर व्यासपीठ से श्रीमती रंजीता शाही जी ने उपस्थित जनसमुदाय को मधुर संगीत से रस विभोर किया।

कार्यक्रम के समापन पर आचार्य पवन कुमार शर्मा ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए 22 जनवरी को होने वाले निशुल्क स्वास्थ्य शिविर की भी सूचना दी।

Related post

error: Content is protected !!