सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कि। - Swastik Mail
Breaking News
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रवेश सीमा पांवटा साहिब पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।देश के पहले लेखक गांव में लखनऊ विश्वविद्यालय के एम.एड. विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण किया कार्यक्रम।केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ होंगे शामिल।जनपद देहरादून के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट की।बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्तः ‘जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कि।

 सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कि।
Spread the love

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कि।

(हर हाल में अक्टूबर 2023 तक सैन्य धाम के निर्माण कार्य को पूर्ण करने के दिए निर्देश)

उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार,28 दिसम्बर2022

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में सैन्य धाम निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में अधिकारियों द्वारा मंत्री जोशी को अवगत कराया गया की सैन्य धाम का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। मंत्री जोशी ने सैन्य धाम के निर्माण कार्य को दिन-रात कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

मंत्री जोशी ने कहा हर हाल में जो डेडलाइन दी गई है 2023 के अक्टूबर माह के अंत तक सैन्य धाम का निर्माण पूरा किया जाए। मंत्री जोशी ने सैन्य धाम में लैंड ट्रांसफर भूमि से संबंधित सभी समस्याओं को शीघ्र समाधान कर सुनियोजित तरीके से कार्य किया जाए।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड वीरों की भूमि है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना है कि उत्तराखण्ड में सैन्य धाम निर्माण हो। मंत्री ने कहा एक सैनिक होने के नाते यह मेरा भी दृढ़ संकल्प है कि उत्तराखण्ड का सैन्य धाम यहां के चार धामों की तरह ही विकसित होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रोजेक्ट को लेकर विशेष रूचि ली है। उन्होंने कहा कि सैन्य धाम के निर्माण में अगर बजट की आवश्यकता होती है तो उसे भी पूरा किया जायेगा।

मंत्री जोशी ने कहा कि हमारा संकल्प है कि 2023 के अंत तक हम सैन्य धाम का निर्माण पूर्ण कर लेंगे। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सैन्य धाम को भव्य रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा देश के विभिन्न स्मारकों का अध्ययन करके सैन्य धाम के डिजाइन को अंतिम रूप दिया है। इसके अलावा मंत्री जोशी ने प्रदेश में शहीद द्वार के निर्माण और सैनिक विश्राम गृहों के निर्माण कार्यों ओर कागजी कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के भी सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस अवसर पर बैठक में सैनिक कल्याण सचिव दीपेंद्र चौधरी, निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल, उप जिलाधिकारी नरेश चन्द्र दुर्गापाल तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related post

error: Content is protected !!